4 C
Innichen
Monday, April 20, 2026
spot_img

मंडोर जैन दादाबाड़ी में दादा मेला श्रद्धापूर्वक मनाया

मंडोर स्थित जैन दादाबाड़ी में मंगलवार, 17 फरवरी को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य दादा मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।

समिति सचिव दिनेश पटवा के अनुसार ओसवाल सिंह सभा द्वारा संचालित दादाबाड़ी में खरतरगच्छ परंपरा के श्रृंगार तृतीय दादागुरु श्री जिन कुशलसूरी गुरुदेव की 693वीं पुण्यतिथि के अवसर पर यह आयोजन हुआ।

दादा मेले के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत विजय मुहूर्त में दोपहर 12:39 बजे दादागुरु देव की बड़ी पूजा से हुई। पूजा में अष्टप्रकारी पूजन के साथ ध्वजा अर्पित की गई। बड़ी पूजा का वाचन पाली के प्रसिद्ध संगीतकार आईसी जैन एंड पार्टी द्वारा किया गया।

समिति सदस्यों खुशालचंद मालू, सुनील पटवा, अशोक रांका और चिराग पारख ने बताया कि पूजा के दौरान अखंड ज्योत, अष्टप्रकारी पूजा की वार्षिक बोलियां तथा आगामी वर्ष की बड़ी पूजा के आदेश भी दिए गए।

पूरे परिसर को फूलमंडली, रोशनी और रंगोली से आकर्षक रूप से सजाया गया। शाम की बड़ी आरती में प्रदीप गांग, प्रभात भंसाली, चरिता भंसाली, भूरचंद जीरावला, सुकनराज धारीवाल, विश्वास मेहता, अनिलचंद छाजेड, राजेंद्र भंसाली, रावलचंद जैन, उम्मेदराज जैन, पंकज भंसाली, अशोक पारख, प्रदीप भंसाली, उम्मेदचंद कर्णावट और धीरज कुमार रांका सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

28,800FansLike
9,500FollowersFollow
2,500SubscribersSubscribe
Advertisement
ChatGPTImageApr18202604_54_37PM
previous arrow
next arrow

Latest Articles