4 C
Innichen
Monday, April 20, 2026
spot_img

महाराजा हनवंत सैनिक स्कूल में खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया

जोधपुर, 17 फरवरी। चौपासनी स्थित महाराजा हनवंत सैनिक स्कूल में मंगलवार को खेल दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कंवर शंभू सिंह देवड़ा ने किया।

विद्यालय के प्रिंसिपल-कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अवनीश कुमार त्यागी ने बताया कि खेल दिवस का आयोजन ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुति भी दी गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें फ्रॉग जंप, हुला हूप जंप, विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं, कप एंड स्ट्राइकिंग, बैलून बैलेंसिंग, पिक एंड ड्रॉप बॉल, 50 मीटर दौड़, जलेबी रेस, लेमन रेस तथा 100 मीटर दौड़ शामिल रहीं। प्रतिभागियों की रंग-बिरंगी वेशभूषा अत्यंत आकर्षक रही और दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर उप-प्राचार्या श्रीमती नीना देवड़ा, प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन रुमा पीटर, समिति सदस्य तथा विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

28,800FansLike
9,500FollowersFollow
2,500SubscribersSubscribe
Advertisement
ChatGPTImageApr18202604_54_37PM
previous arrow
next arrow

Latest Articles