25.2 C
Innichen
Thursday, August 27, 2026
spot_img

बरलूट में चला स्वच्छता अभियान: जेसीबी से नालों की सफाई, ग्रामीणों ने जताई खुशी

बरलूट (सिरोही): ग्राम पंचायत बरलूट में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत गांव के प्रमुख मार्गों और नालों की साफ-सफाई का कार्य किया गया। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से नालों में जमा कचरा और गंदगी हटाई गई, जिससे रास्तों पर आवागमन सुगम हुआ और आसपास का वातावरण स्वच्छ बना।

अभियान के तहत राजीव गांधी सेवा केंद्र, बरलूट गांव रोड ,पूलिस थाने के पास, परबनी मुख्य बस स्टैंड मार्ग तथा मंडवारिया मार्ग पर विशेष रूप से सफाई कार्य किया गया। लंबे समय से जमे कचरे को हटाने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली।

इस दौरान ग्राम पंचायत प्रशासक भरत माली एवं विकास अधिकारी गोविंद कुमार के निर्देशन में कार्य संपन्न हुआ। मौके पर ग्रामीण अर्जुन कलावंत, देवेंद्र प्रजापत, खेताराम लोहार, भरत छीपा सहित अन्य लोगों ने उपस्थित रहकर सहयोग किया।

अभियान के बाद ग्रामीणों ने पंचायत की इस पहल पर संतोष और खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सफाई अभियान नियमित रूप से चलते रहने चाहिए, जिससे गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखा जा सके। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इसी तरह के जनहित कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

28,800FansLike
9,500FollowersFollow
2,500SubscribersSubscribe
Advertisement
ChatGPTImageApr18202604_54_37PM
previous arrow
next arrow

Latest Articles