जोधपुर में भारतीय जनता पार्टी की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजय कुमार जी के मुख्य मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। बैठक में सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों एवं जिलाध्यक्षों के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सक्रिय सदस्यता, जनसेवा गतिविधियों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर संभाग प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री श्री भूपेन्द्र सैनी, पाली सांसद श्री पी.पी. चौधरी, जालौर-सिरोही सांसद श्री लुम्बाराम चौधरी, कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम पटेल, श्री जोराराम कुमावत, राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक श्री जोगेश्वर गर्ग, राज्य मंत्री श्री के.के. विश्नोई, श्री ओटाराम देवासी सहित प्रदेश के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।





