मिशन पहरेदार https://missionpahredar.in सबसे पहले सबसे तेज़ Sun, 26 Jul 2026 04:46:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://missionpahredar.in/wp-content/uploads/2026/04/cropped-4.08.02-PM-32x32.jpg मिशन पहरेदार https://missionpahredar.in 32 32 शिक्षा सुधारों के नायक ने नैतिकता को दी सर्वोच्च प्राथमिकता https://missionpahredar.in/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a5%87/ https://missionpahredar.in/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a5%87/#respond Sun, 26 Jul 2026 04:46:15 +0000 https://missionpahredar.in/?p=13572

सिरोही। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्रसिंह चौहान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मंत्री पद से दिए गए त्यागपत्र को भारतीय लोकतंत्र में नैतिक उत्तरदायित्व और जवाबदेही की श्रेष्ठ परंपरा का उदाहरण बताया।उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने त्यागपत्र के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि भाजपा के लिए सत्ता नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मर्यादाएं और जनविश्वास सर्वोपरि हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी विवाद का प्रभाव विद्यार्थियों के भविष्य पर नहीं पड़ना चाहिए, इसी भावना से यह निर्णय लिया गया।वीरेंद्रसिंह चौहान ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में नैतिक आधार पर लिया गया निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक मजबूत करता है। धर्मेंद्र प्रधान ने अपने कार्यकाल में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020), कौशल विकास, उच्च शिक्षा तथा शिक्षा सुधारों के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिन्हें देश सदैव याद रखेगा।उन्होंने कहा कि यह निर्णय उनके व्यक्तित्व की गरिमा, संगठन के प्रति निष्ठा तथा लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति सम्मान को भी दर्शाता है।

]]>
https://missionpahredar.in/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a5%87/feed/ 0
https://missionpahredar.in/13569-2/ https://missionpahredar.in/13569-2/#respond Sat, 18 Jul 2026 02:59:36 +0000 https://missionpahredar.in/?p=13569
]]>
https://missionpahredar.in/13569-2/feed/ 0
भाजपा की जोधपुर संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक सम्पन्न https://missionpahredar.in/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4/ https://missionpahredar.in/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4/#respond Thu, 16 Jul 2026 14:04:12 +0000 https://missionpahredar.in/?p=13563 जोधपुर में भारतीय जनता पार्टी की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजय कुमार जी के मुख्य मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। बैठक में सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों एवं जिलाध्यक्षों के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सक्रिय सदस्यता, जनसेवा गतिविधियों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर संभाग प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री श्री भूपेन्द्र सैनी, पाली सांसद श्री पी.पी. चौधरी, जालौर-सिरोही सांसद श्री लुम्बाराम चौधरी, कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम पटेल, श्री जोराराम कुमावत, राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक श्री जोगेश्वर गर्ग, राज्य मंत्री श्री के.के. विश्नोई, श्री ओटाराम देवासी सहित प्रदेश के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
https://missionpahredar.in/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4/feed/ 0
बरलूट में चला स्वच्छता अभियान: जेसीबी से नालों की सफाई, ग्रामीणों ने जताई खुशी https://missionpahredar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a4%b2%e0%a5%82%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%ad/ https://missionpahredar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a4%b2%e0%a5%82%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%ad/#respond Tue, 14 Jul 2026 14:17:22 +0000 https://missionpahredar.in/?p=13526 बरलूट (सिरोही): ग्राम पंचायत बरलूट में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत गांव के प्रमुख मार्गों और नालों की साफ-सफाई का कार्य किया गया। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से नालों में जमा कचरा और गंदगी हटाई गई, जिससे रास्तों पर आवागमन सुगम हुआ और आसपास का वातावरण स्वच्छ बना।

अभियान के तहत राजीव गांधी सेवा केंद्र, बरलूट गांव रोड ,पूलिस थाने के पास, परबनी मुख्य बस स्टैंड मार्ग तथा मंडवारिया मार्ग पर विशेष रूप से सफाई कार्य किया गया। लंबे समय से जमे कचरे को हटाने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली।

इस दौरान ग्राम पंचायत प्रशासक भरत माली एवं विकास अधिकारी गोविंद कुमार के निर्देशन में कार्य संपन्न हुआ। मौके पर ग्रामीण अर्जुन कलावंत, देवेंद्र प्रजापत, खेताराम लोहार, भरत छीपा सहित अन्य लोगों ने उपस्थित रहकर सहयोग किया।

अभियान के बाद ग्रामीणों ने पंचायत की इस पहल पर संतोष और खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सफाई अभियान नियमित रूप से चलते रहने चाहिए, जिससे गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखा जा सके। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इसी तरह के जनहित कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

]]>
https://missionpahredar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a4%b2%e0%a5%82%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%ad/feed/ 0
अमृत 2.0 के तहत जावाल में ₹10.17 करोड़ की जल योजना का भव्य शुभारंभ, जनसमूह की ऐतिहासिक भागीदारी https://missionpahredar.in/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%83%e0%a4%a4-2-0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e2%82%b910-17-%e0%a4%95%e0%a4%b0/ https://missionpahredar.in/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%83%e0%a4%a4-2-0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e2%82%b910-17-%e0%a4%95%e0%a4%b0/#respond Fri, 10 Jul 2026 04:27:20 +0000 https://missionpahredar.in/?p=13521 जावाल, सिरोही | क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत जावाल में जल योजना के संवर्धन एवं पुनरुद्धार कार्य (अनुमानित लागत ₹10.17 करोड़) के शुभ अवसर पर गुरुवार को एक भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं आमजन की विशाल उपस्थिति के कारण क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा सिरोही के जिला उपाध्यक्ष श्री छगनलाल घांची के स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए योजना के महत्व और क्षेत्र को मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात जावाल मंडल अध्यक्ष श्री विक्रम माली ने सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत करते हुए आयोजन में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
समारोह के दौरान सभी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि सांसद श्री लुंबाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित, प्रधान हसमुख मेघवाल, उप प्रधान नारायण सिंह द्वारा अपने-अपने संबोधन में जल योजना की उपयोगिता, क्षेत्रीय विकास की आवश्यकता और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव पर विस्तार से विचार रखे गए। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की रीढ़ हैं और आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

मुख्य अतिथि माननीय श्री ओटाराम देवासी जी (राज्य मंत्री, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास, राजस्थान सरकार) ने अपने विशेष संबोधन में कहा कि जावाल की यह जल योजना आने वाले समय में क्षेत्रवासियों के लिए वरदान सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है और इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है, और जावाल में जिस प्रकार का उत्साह देखने को मिला है, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम के अंत में ठाकुर रामवीर सिंह द्वारा धन्यवाद भाषण प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं आमजन का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और विकास कार्यों को गति प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर जावाल पंचायत प्रशासक फूली देवी, जिला मंत्री श्रीमती सविता कुंवर, जिला प्रवक्ता परमवीर सिंह ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अमराराम प्रजापत,बरलूट मंडल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित, जावाल मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह केसाराम मेघवाल,बरलूट मंडल महामंत्री खेताराम लोहार सहित कई पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया तथा आयोजन ने जावाल क्षेत्र में विकास के प्रति एक सकारात्मक संदेश देने के साथ जनभागीदारी की एक उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की।

]]>
https://missionpahredar.in/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%83%e0%a4%a4-2-0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e2%82%b910-17-%e0%a4%95%e0%a4%b0/feed/ 0
वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी का भव्य स्वागत https://missionpahredar.in/%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf/ https://missionpahredar.in/%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf/#respond Mon, 25 May 2026 06:03:38 +0000 https://missionpahredar.in/?p=13511 सिरोही। वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के शुभारंभ अवसर पर राज्य मंत्री ओटाराम देवासी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सम्भागीय आयुक्त, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर राज्य मंत्री ने सम्भागीय आयुक्त, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने गंगा पूजन कर प्रदेश में जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री ने राजीविका प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महिलाओं के आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे नवाचारों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताई।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जन-जन की सहभागिता से सफल होने वाला जन आंदोलन है। उन्होंने सभी नागरिकों से जल बचाने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के माध्यम से जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

]]>
https://missionpahredar.in/%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf/feed/ 0
भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। https://missionpahredar.in/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d/ https://missionpahredar.in/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d/#respond Mon, 18 May 2026 10:30:40 +0000 https://missionpahredar.in/?p=13501

सिरोही। भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत बैठक आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने की।दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर 22 और 23 मई को जहाज मंदिर परिसर, मीरपुर (कृष्णगंज मंडल) में आयोजित होगा।शिविर में 11 सत्र होंगे, जिनमें पार्टी की रणनीति, कार्य और उद्देश्यों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।जिला और मंडल पदाधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक के बाद पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण स्थल का जायजा भी लिया।बैठक में कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

]]>
https://missionpahredar.in/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d/feed/ 0
होली के सतरंगी रंग आपसी भाईचारे का प्रतीक : ओंकार वर्मा https://missionpahredar.in/%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a4%be/ https://missionpahredar.in/%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a4%be/#respond Fri, 06 Mar 2026 18:08:48 +0000 https://missionpahredar.in/?p=13190 जोधपुर। शहर में Holi के अवसर पर Jodhpur City District Congress Committee की ओर से होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन मोटर मर्चेंट एसोसिएशन हॉल में धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. संजय गौड़ ने बताया कि समारोह का आयोजन शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी कांग्रेसजन एकत्रित होकर आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ होली पर्व का उत्सव मनाते नजर आए।

पारंपरिक फाग गीतों ने बांधा समां

स्नेह मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हाउसिंग बोर्ड प्रीतम शर्मा ने अपनी फाग मंडली के साथ पारंपरिक होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उनके द्वारा प्रस्तुत प्रसिद्ध फाग गीत “आज बिरज में होली रे रसिया” पर उपस्थित सभी लोग झूम उठे।

इसके बाद डॉ. अनीता परिहार ने पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में रंग जमा दिया। वहीं ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुति से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान खेमराज नवल ने कालूराम प्रजापति का प्रसिद्ध गीत “ब्याव बीनणी बिल्खु मैं तो” प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

होली प्रेम और भाईचारे का संदेश देती है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओंकार वर्मा ने कहा कि होली का यह पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी प्रकार के मनमुटाव और बैर को भुलाकर एक-दूसरे को रंगों में रंगने और प्रेम का संदेश देने का अवसर प्रदान करता है।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि होली हमारी समृद्ध परंपरा और संस्कृति को दर्शाने वाला पर्व है। वहीं पूर्व विधायक मनीष पवार ने कहा कि यह त्योहार समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

पूर्व महापौर कुंती देवड़ा ने भी अपने संबोधन में कहा कि होली भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी कैलाश टाटिया, गणपत सिंह चौहान, शांतिलाल मेहता, रघुवीर सेन, शांति प्रसाद काका, भूराराम सीरवी, नरेश जोशी, रमेश बोराणा, सुपारस भंडारी, कीर्ति भील, बिनाका मालू, हेमलता चौधरी, अजीत पुरोहित, जगदीश सांखला, कन्हैयालाल जांगिड़, सज्जाद खान, भंवरलाल हटवाल, लियाकत अली रंगरेज, प्रदीप गांग, हेमंत शर्मा, मनीष राठी, जगदीश गांधी, राजेश रामदेव, हरेंद्र सिंह राठौड़, धनपत गुजर, परम सुख पुरोहित, त्रिलोक मेहरा, विशाल शर्मा, फिरोज फेम, दानिश फौजदार, इलियास मोहम्मद, हकीम खान मारवाड़, स्नेहलता गज्जा, वर्षा चौहान, शबनम अब्बासी, लता व्यास, विजयलक्ष्मी पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।

]]>
https://missionpahredar.in/%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a4%be/feed/ 0
रंग नगरी “होली मेहेलोवाली” का भव्य आयोजन, रंग और संगीत के बीच युवाओं ने मनाया उत्सव https://missionpahredar.in/%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2/ https://missionpahredar.in/%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2/#respond Wed, 04 Mar 2026 18:14:48 +0000 https://missionpahredar.in/?p=13193 जोधपुर, 4 मार्च। शहर के Badri Palace Hotel में मंगलवार सुबह आयोजित “रंग नगरी होली मेहेलोवाली” कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। सुबह 9 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं, परिवारों और कपल्स ने भाग लेकर रंगों के इस पर्व का आनंद लिया।

कार्यक्रम का आयोजन Parihar Tours & Travels के सहयोग से किया गया, जबकि इवेंट का संचालन और समन्वय इवेंट ऑर्गनाइज़र Kartik द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कैसल थीम पर आधारित आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगे गुलाल और आधुनिक साउंड सिस्टम ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

रेन डांस और फोम पार्टी में झूमे युवा

कार्यक्रम के दौरान रेन डांस और फोम ज़ोन पार्टी ने युवाओं को खासा आकर्षित किया। बड़ी संख्या में युवाओं ने इन गतिविधियों में भाग लेकर होली के रंगों का भरपूर आनंद लिया। इसके साथ ही ढोल बीट्स बैटल ने पारंपरिक होली की झलक पेश कर माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

डीजे और एंकर की प्रस्तुति ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में DJ MYKI और DJ Astraa ने अपने संगीत से पूरे वातावरण को ऊर्जावान बनाए रखा। वहीं मंच संचालन Shailesh Bhurani ने किया, जिन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित और रोचक बनाए रखा।

आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया था। उपस्थित लोगों ने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इवेंट ऑर्गनाइज़र Kartik और उनकी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

इस रंगारंग कार्यक्रम ने जोधपुर में Holi पर्व के उत्साह को और भी खास बना दिया तथा प्रतिभागियों के लिए यह आयोजन एक यादगार अनुभव बन गया। 🌈✨

]]>
https://missionpahredar.in/%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2/feed/ 0
समरसता, सेवा और संस्कारों की त्रिवेणी: 22 फरवरी को 24 जोड़ों का सामूहिक विवाह https://missionpahredar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82/ https://missionpahredar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82/#respond Thu, 19 Feb 2026 10:12:00 +0000 https://missionpahredar.in/?p=13168 जोधपुर, 19 फरवरी। सेवा भारती समिति, जोधपुर के तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 (फाल्गुन शुक्ल पंचमी) को आदर्श विद्या मंदिर, केशव परिसर में श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह–2026 का भव्य आयोजन होगा। इस समारोह में 24 नवयुगल वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे। आयोजन का उद्देश्य समाज में समरसता, सेवा, संस्कार और आत्मनिर्भरता का संदेश देना है।

आयोजन समिति के महामंत्री वरुण धनाडिया के अनुसार यह आयोजन केवल विवाह संस्कार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का उत्सव है, जो जाति-वर्ग के भेद से ऊपर उठकर समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास करेगा। नववधुओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई मशीन भी प्रदान की जाएगी।

समिति के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी निर्मल गहलोत ने बताया कि इस बार नवाचार के रूप में नवदंपतियों को सात फेरों के साथ सात सामाजिक संकल्प भी दिलाए जाएंगे—
नारी सम्मान, नशामुक्ति, शिक्षा-संस्कार, सेवा-राष्ट्रभक्ति, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता।

महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी की आवश्यक सामग्री—पलंग, बिस्तर, साड़ियां, बर्तन, गैस चूल्हा, अलमारी आदि—भेंट किए जाएंगे, ताकि वे सम्मान और आत्मविश्वास के साथ जीवन शुरू कर सकें।

संत-महात्माओं के सान्निध्य में वैदिक रीति से विवाह संस्कार सम्पन्न होंगे तथा दूल्हों की भव्य बारात जूना खेड़ापति से बैंड-बाजे के साथ विवाह स्थल पहुंचेगी, जिससे शहर में सांस्कृतिक उल्लास का माहौल बनेगा।

आयोजकों ने मीडिया व नागरिकों से इस सामाजिक अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया है।

]]>
https://missionpahredar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82/feed/ 0