Religion – मिशन पहरेदार https://missionpahredar.in सबसे पहले सबसे तेज़ Fri, 03 Apr 2026 16:08:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://missionpahredar.in/wp-content/uploads/2026/04/cropped-4.08.02-PM-32x32.jpg Religion – मिशन पहरेदार https://missionpahredar.in 32 32 समरसता, सेवा और संस्कारों की त्रिवेणी: 22 फरवरी को 24 जोड़ों का सामूहिक विवाह https://missionpahredar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82/ https://missionpahredar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82/#respond Thu, 19 Feb 2026 10:12:00 +0000 https://missionpahredar.in/?p=13168 जोधपुर, 19 फरवरी। सेवा भारती समिति, जोधपुर के तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 (फाल्गुन शुक्ल पंचमी) को आदर्श विद्या मंदिर, केशव परिसर में श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह–2026 का भव्य आयोजन होगा। इस समारोह में 24 नवयुगल वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे। आयोजन का उद्देश्य समाज में समरसता, सेवा, संस्कार और आत्मनिर्भरता का संदेश देना है।

आयोजन समिति के महामंत्री वरुण धनाडिया के अनुसार यह आयोजन केवल विवाह संस्कार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का उत्सव है, जो जाति-वर्ग के भेद से ऊपर उठकर समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास करेगा। नववधुओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई मशीन भी प्रदान की जाएगी।

समिति के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी निर्मल गहलोत ने बताया कि इस बार नवाचार के रूप में नवदंपतियों को सात फेरों के साथ सात सामाजिक संकल्प भी दिलाए जाएंगे—
नारी सम्मान, नशामुक्ति, शिक्षा-संस्कार, सेवा-राष्ट्रभक्ति, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता।

महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी की आवश्यक सामग्री—पलंग, बिस्तर, साड़ियां, बर्तन, गैस चूल्हा, अलमारी आदि—भेंट किए जाएंगे, ताकि वे सम्मान और आत्मविश्वास के साथ जीवन शुरू कर सकें।

संत-महात्माओं के सान्निध्य में वैदिक रीति से विवाह संस्कार सम्पन्न होंगे तथा दूल्हों की भव्य बारात जूना खेड़ापति से बैंड-बाजे के साथ विवाह स्थल पहुंचेगी, जिससे शहर में सांस्कृतिक उल्लास का माहौल बनेगा।

आयोजकों ने मीडिया व नागरिकों से इस सामाजिक अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया है।

]]>
https://missionpahredar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82/feed/ 0
मंडोर जैन दादाबाड़ी में दादा मेला श्रद्धापूर्वक मनाया https://missionpahredar.in/%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6/ https://missionpahredar.in/%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6/#respond Tue, 17 Feb 2026 17:39:41 +0000 https://missionpahredar.in/?p=13158 मंडोर स्थित जैन दादाबाड़ी में मंगलवार, 17 फरवरी को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य दादा मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।

समिति सचिव दिनेश पटवा के अनुसार ओसवाल सिंह सभा द्वारा संचालित दादाबाड़ी में खरतरगच्छ परंपरा के श्रृंगार तृतीय दादागुरु श्री जिन कुशलसूरी गुरुदेव की 693वीं पुण्यतिथि के अवसर पर यह आयोजन हुआ।

दादा मेले के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत विजय मुहूर्त में दोपहर 12:39 बजे दादागुरु देव की बड़ी पूजा से हुई। पूजा में अष्टप्रकारी पूजन के साथ ध्वजा अर्पित की गई। बड़ी पूजा का वाचन पाली के प्रसिद्ध संगीतकार आईसी जैन एंड पार्टी द्वारा किया गया।

समिति सदस्यों खुशालचंद मालू, सुनील पटवा, अशोक रांका और चिराग पारख ने बताया कि पूजा के दौरान अखंड ज्योत, अष्टप्रकारी पूजा की वार्षिक बोलियां तथा आगामी वर्ष की बड़ी पूजा के आदेश भी दिए गए।

पूरे परिसर को फूलमंडली, रोशनी और रंगोली से आकर्षक रूप से सजाया गया। शाम की बड़ी आरती में प्रदीप गांग, प्रभात भंसाली, चरिता भंसाली, भूरचंद जीरावला, सुकनराज धारीवाल, विश्वास मेहता, अनिलचंद छाजेड, राजेंद्र भंसाली, रावलचंद जैन, उम्मेदराज जैन, पंकज भंसाली, अशोक पारख, प्रदीप भंसाली, उम्मेदचंद कर्णावट और धीरज कुमार रांका सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

]]>
https://missionpahredar.in/%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6/feed/ 0