Breking News – मिशन पहरेदार https://missionpahredar.in सबसे पहले सबसे तेज़ Fri, 03 Apr 2026 16:09:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://missionpahredar.in/wp-content/uploads/2026/04/cropped-4.08.02-PM-32x32.jpg Breking News – मिशन पहरेदार https://missionpahredar.in 32 32 महाराजा हनवंत सैनिक स्कूल में खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया https://missionpahredar.in/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82/ https://missionpahredar.in/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82/#respond Tue, 17 Feb 2026 17:42:25 +0000 https://missionpahredar.in/?p=13161 जोधपुर, 17 फरवरी। चौपासनी स्थित महाराजा हनवंत सैनिक स्कूल में मंगलवार को खेल दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कंवर शंभू सिंह देवड़ा ने किया।

विद्यालय के प्रिंसिपल-कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अवनीश कुमार त्यागी ने बताया कि खेल दिवस का आयोजन ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुति भी दी गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें फ्रॉग जंप, हुला हूप जंप, विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं, कप एंड स्ट्राइकिंग, बैलून बैलेंसिंग, पिक एंड ड्रॉप बॉल, 50 मीटर दौड़, जलेबी रेस, लेमन रेस तथा 100 मीटर दौड़ शामिल रहीं। प्रतिभागियों की रंग-बिरंगी वेशभूषा अत्यंत आकर्षक रही और दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर उप-प्राचार्या श्रीमती नीना देवड़ा, प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन रुमा पीटर, समिति सदस्य तथा विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

]]>
https://missionpahredar.in/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82/feed/ 0
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26: जागरूकता बढ़ाने के लिए चार ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त https://missionpahredar.in/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9b-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a3-2025-26-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%82/ https://missionpahredar.in/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9b-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a3-2025-26-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%82/#respond Tue, 17 Feb 2026 16:17:59 +0000 https://missionpahredar.in/?p=13136 जोधपुर | 16 फरवरी
शहर में स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम ने स्वच्छता अभियान को नई गति देने के लिए चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत आयोजित होने वाले आगामी सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए की गई है।

नियुक्त ब्रांड एम्बेसडर

नगर निगम द्वारा जिन व्यक्तियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं—

  • जीव राज श्रीमाली — समाजसेवी
  • राहुल सिंह राठौड़ — आरजे
  • इला शर्मा — शिक्षाविद
  • ललित सेन — सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

अभियान का उद्देश्य

नगर निगम आयुक्त के अनुसार, सर्वेक्षण से पहले शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाना, घर-घर कचरा संग्रहण को प्रोत्साहन देना तथा कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूकता बढ़ाना मुख्य लक्ष्य है। इसके साथ ही नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना भी प्राथमिकता में शामिल है।

एम्बेसडर की भूमिका

नियुक्त प्रतिनिधि विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को प्रेरित करेंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • आईईसी गतिविधियाँ (सूचना-शिक्षा-संचार)
  • स्वच्छता संवाद अभियान
  • वेस्ट-टू-वेल्थ पहल
  • प्लास्टिक कचरा कमी अभियान
  • सामूहिक स्वच्छता शपथ कार्यक्रम

नगर निगम का मानना है कि समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े इन प्रतिनिधियों की भागीदारी से शहर में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक वातावरण बनेगा और आमजन में जिम्मेदारी की भावना मजबूत होगी।

]]>
https://missionpahredar.in/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9b-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a3-2025-26-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%82/feed/ 0
झूलेलाल मंदिर में साईं मनीषलाल का जन्मोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया https://missionpahredar.in/%e0%a4%9d%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%a8/ https://missionpahredar.in/%e0%a4%9d%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%a8/#respond Tue, 05 Aug 2025 12:10:00 +0000 https://missionpahredar.in/?p=13127 जोधपुर। News : हर्षित बादलानी

चोपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र स्थित तीन पुलिया के पास झूलेलाल मंदिर में इन दिनों चालिया महोत्सव का आयोजन चल रहा है। इसी क्रम में समाज के श्रद्धा केंद्र और झूलेलाल भगवान के 26वें वंशज साईं मनीषलाल का जन्मदिवस श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक उल्लास के साथ मनाया गया।

इस विशेष अवसर पर सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष राम तोलानी, पार्षद नरेंद्र फितानी, सहित अशोक मूलचंदानी, पंकज नवानी, मनोज फितानी, कमलेश लिमानी जैसे समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ गई। पूनम मोतयानी, काजल भूलचंदानी, दीप असी, कोमल सतवानी, ज्योति आसवानी, माया मंगलानी, पूनम वसयानी सहित अन्य महिलाओं ने भजनों और आरती के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया।

समाज के सभी सदस्यों ने साईं मनीषलाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

]]>
https://missionpahredar.in/%e0%a4%9d%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%a8/feed/ 0
सावन में सिंधु महादेव मंदिर में शिव अभिषेक की रही विशेष धूम https://missionpahredar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%81-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6/ https://missionpahredar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%81-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6/#respond Mon, 04 Aug 2025 23:07:00 +0000 https://missionpahredar.in/?p=13123 सावन में सिंधु महादेव मंदिर में शिव अभिषेक की रही विशेष धूम

जोधपुर। News : हर्षित बादलनी

सावन माह में शिव भक्ति का उत्साह चरम पर रहा। सरदारपुरा स्थित हेमू कालानी चौराहा पर स्थित सिंधु महादेव मंदिर में पूरे सावन भर विशेष परम शिव अभिषेक का आयोजन किया गया।

मंदिर व्यवस्थापक भरत आवतानी ने बताया कि सिंधी गुरु संगत दरबार द्वारा आयोजित इन धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सावन के अंतिम सोमवार को विशेष रूप से तीन बार अभिषेक किए गए, जिसमें भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में नगर निगम महापौर दक्षिण, सुश्री वनिता सेठ ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रभु भोलेनाथ के दर्शन किए और अभिषेक में भाग लिया। उनके द्वारा दिखाई गई असीम आस्था के चलते पूरे सावन भर मंदिर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

पुष्करणा ब्राह्मण समाज के विद्वान पंडितों व मंदिर पुजारी राम गुरनानी के सानिध्य में यह अभिषेक विधिवत संपन्न किए गए।

]]>
https://missionpahredar.in/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%81-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6/feed/ 0
55 वर्षों से हवा में लटके हैं दो खंभे: जोधपुर के तनोट राय माता मंदिर में विज्ञान भी हैरान https://missionpahredar.in/55-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82/ https://missionpahredar.in/55-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82/#respond Mon, 04 Aug 2025 10:58:30 +0000 https://missionpahredar.in/?p=13115 जोधपुर (राजस्थान)।
राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जोधपुर सिर्फ किलों और हवेलियों के लिए ही नहीं, बल्कि चमत्कारी मंदिरों और गहरी आस्था के लिए भी जानी जाती है। ऐसा ही एक अद्भुत धार्मिक स्थल है तनोट राय माता मंदिर, जो जोधपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर बोरानाडा-डोली रोड पर स्थित है। यह मंदिर आज भक्तों की आस्था के साथ-साथ विज्ञान के लिए भी एक अनसुलझा रहस्य बना हुआ है।

हवा में लटके दो खंभे: 55 सालों से कायम चमत्कार

मंदिर के मुख्य प्रांगण में कुल आठ खंभे हैं, जिनमें से दो खंभे पिछले 55 वर्षों से बिना ज़मीन को छुए हवा में स्थिर हैं। बिना किसी टेक्निकल सपोर्ट के यह खंभे किस तरह टिके हुए हैं, इस सवाल का जवाब आज तक इंजीनियर और वैज्ञानिक नहीं दे पाए हैं।

स्थानीय मान्यता के अनुसार, यह चमत्कार तब शुरू हुआ जब एक श्रद्धालु को माता की उपस्थिति पर संदेह हुआ। अगले दिन जब वह मंदिर पहुँचा, तो उसने देखा कि दो खंभे ज़मीन से ऊपर उठ चुके थे — मानो माता ने अपनी उपस्थिति स्वयं सिद्ध कर दी हो।

विज्ञान भी नहीं खोज पाया जवाब

इन खंभों की संरचना की कई बार तकनीकी जांच की गई, लेकिन अब तक कोई वैज्ञानिक कारण सामने नहीं आया है। यही कारण है कि यह मंदिर एक भक्ति और रहस्य का केंद्र बन चुका है, जहाँ हर कोई माता की चमत्कारी शक्ति को महसूस करता है।

मंदिर की स्थापना और इतिहास

तनोट राय माता मंदिर की स्थापना 1971 में की गई थी। इसे पीडब्ल्यूडी के ए-क्लास ठेकेदार शिवराम नत्थू टाक ने बनवाया था। कहा जाता है कि उन्हें माता ने स्वप्न में दर्शन दिए थे और इसके बाद वे जैसलमेर स्थित प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर से ज्योति लाकर इस मंदिर की नींव रखी।

2017 में अग्निकांड, नई प्रतिमा की स्थापना

वर्ष 2017 में मंदिर में आग लगने की घटना हुई, जिसमें पुरानी प्रतिमा खंडित हो गई। इसके पश्चात नई मूर्ति बनवाकर विधिपूर्वक प्राण-प्रतिष्ठा की गई। आज यह मंदिर फिर से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

मन्नतों और विश्वास का स्थान

हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु यहां माता के दर्शन के लिए आते हैं। जो लोग जैसलमेर नहीं जा पाते, वे इस मंदिर में आकर अपनी मन्नतें मांगते हैं। खास बात यह है कि कई भक्त मंदिर के हवा में लटके खंभों के नीचे से कपड़ा निकालकर अपने घरों के पूजा स्थान में रखते हैं, ताकि उनके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।

तनोट राय माता मंदिर न सिर्फ एक धार्मिक स्थल है, बल्कि यह आस्था और चमत्कार का प्रतीक भी है, जो आज भी हजारों लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस मंदिर की कहानी यह सिद्ध करती है कि जब विज्ञान थम जाता है, तब भक्ति और विश्वास अपने चमत्कार दिखाते हैं।

]]>
https://missionpahredar.in/55-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82/feed/ 0
जोधपुर में आकार ले रहा है गुजरात की तर्ज पर एक भव्य अक्षरधाम मंदिर — जोधपुरी पत्थर की बेमिसाल शिल्पकला में रचा जा रहा अनोखा धार्मिक परिसर https://missionpahredar.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%97/ https://missionpahredar.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%97/#respond Mon, 04 Aug 2025 10:26:56 +0000 https://missionpahredar.in/?p=13109 जोधपुर, राजस्थान।
गांधीनगर (कालीबेरी) क्षेत्र में बीएपीएस अक्षरधाम पुरुषोत्तम स्वामी नारायण संस्था द्वारा एक भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। यह नया धार्मिक स्थल न केवल स्थापत्य कला की दृष्टि से अनोखा होगा, बल्कि अपनी भव्यता और आध्यात्मिक परिवेश के कारण जोधपुर का एक प्रमुख आकर्षण भी बनने जा रहा है।

इस निर्माणाधीन मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह जोधपुरी छीतर पत्थरों से बनाया जा रहा है, जिसमें लोहे का कोई प्रयोग नहीं किया गया है। मंदिर का आधार तल पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है, और कुल मिलाकर परिसर का 90% सिविल कार्य पूरा कर लिया गया है।

अद्भुत शिल्प और वास्तु का संगम

यह मंदिर सिरोही घाट शैली में बनाए जा रहे 225 नक्काशीदार स्तंभों के लिए विशेष रूप से उल्लेखनीय है। हर स्तंभ पर अलग-अलग डिज़ाइन में 3000 से अधिक नक्काशियाँ उकेरी गई हैं, जिनकी बनावट नीचे से चौड़ी और ऊपर से पतली है, जिससे इसकी संरचना बेहद आकर्षक और संतुलित प्रतीत होती है।

सोमपुरा शिल्पशास्त्र के नियमों के अनुसार तैयार किए जा रहे इस मंदिर की कुल ऊंचाई लगभग 125 फीट होगी। गर्भगृह के ऊपर लगाई जा रही पत्थर की जालियाँ, मंदिर की शिल्पकला में एक अनूठा आयाम जोड़ रही हैं।

विशाल परिसर और बहुआयामी उपयोगिता

करीब 40 बीघा भूमि (लगभग 14.5 एकड़) में फैले इस मंदिर परिसर में कुल 2 लाख वर्ग फीट का निर्माण हो रहा है। इसका मुख्य प्रवचन मंडप 16,000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में निर्मित किया जा रहा है। परिसर में धार्मिक और सामाजिक उपयोग के लिए प्रवचन हॉल, सभा स्थल, रसोई, अतिथि गृह और उद्यान जैसी आधुनिक सुविधाओं का भी निर्माण चल रहा है।

आध्यात्मिकता के साथ समाज सेवा का केंद्र

इस पूरे निर्माण कार्य की निगरानी योगी प्रेमस्वामी जी द्वारा की जा रही है। बीएपीएस संस्था के अनुसार, जोधपुर में बन रहा यह पहला ऐसा मंदिर होगा जिसमें केवल जोधपुरी पत्थर का प्रयोग किया गया है और यह अपने आप में एक सांस्कृतिक विरासत बन जाएगा।

इस मंदिर का उद्देश्य केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है — इसे समाज सेवा, नैतिक मूल्यों की शिक्षा और आध्यात्मिक जागरूकता के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जा रहा है।

]]>
https://missionpahredar.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%97/feed/ 0
शक्ति नगर झूलेलाल मंदिर में पहली बार सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार का आयोजन https://missionpahredar.in/%e0%a4%b6%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%9d%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%ae/ https://missionpahredar.in/%e0%a4%b6%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%9d%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%ae/#respond Sun, 03 Aug 2025 15:08:00 +0000 https://missionpahredar.in/?p=13102 जोधपुर, 17 अगस्त 2025: Neww हर्षित बादलनी
शक्ति नगर स्थित झूलेलाल साहिब मंदिर परिसर में पूज्य चालिया साहिब महोत्सव के अंतर्गत पहली बार सामूहिक यज्ञोपवित (जणीयो) संस्कार का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन स्वर्गीय श्रीमती लीला देवी एवं स्व. किशनचंद जनवानी की स्मृति में, G.K. ग्रुप, कृष्णलीला डेवलपर्स प्रा.लि. एवं समस्त जनवानी परिवार के सहयोग से किया जा रहा है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सचिव गोपी जनवानी ने बताया कि यह यज्ञोपवित संस्कार समारोह 17 अगस्त 2025, रविवार को प्रातः 9:00 बजे झूलेलाल साहिब मंदिर, शक्ति नगर गली संख्या 4, सिंधी धर्मशाला में प्रारंभ होगा। इच्छुक बालकों का पंजीयन मंदिर परिसर में ही किया जाएगा।

महंत स्वामी स्वरूप दास के सान्निध्य में यह अनूठा आयोजन होगा, जिसमें पूज्य सिंधी पंचायत शक्ति नगर एवं झूलेलाल नवयुवक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

📸 पोस्टर विमोचन:

आयोजन के प्रचार हेतु तैयार किए गए पोस्टर का विधिवत विमोचन हाल ही में किया गया। इस अवसर पर लख्मीचंद किशनानी, तीरथ डोडवानी, तुलसी भाई जनवानी, नानकराम गेहानी, भरत आवतानी समेत महिला शक्ति मंडल व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

इस आयोजन को समाज में धार्मिक चेतना व पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

]]>
https://missionpahredar.in/%e0%a4%b6%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%9d%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%ae/feed/ 0
अशोक उद्यान जोधपुर में फिर लौटा अतिक्रमण, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से पहले प्रशासन अलर्ट https://missionpahredar.in/%e0%a4%85%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%95-%e0%a4%89%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a4%bf/ https://missionpahredar.in/%e0%a4%85%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%95-%e0%a4%89%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a4%bf/#respond Wed, 23 Jul 2025 17:29:17 +0000 https://missionpahredar.in/?p=13084 जोधपुर, 23 जुलाई 2025
Photo: Naveen

जोधपुर के अशोक उद्यान क्षेत्र में एक बार फिर अतिक्रमण की वापसी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, नगर निगम द्वारा हाल ही में अशोक उद्यान के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। लेकिन इसके बावजूद ठेलेवाले हटाए जाने के कुछ ही समय बाद हाउसिंग बोर्ड चोपाटी के सामने ठेले लगा बैठे।
जब वहां से भी उन्हें हटाया गया, तो उन्होंने दोबारा अशोक उद्यान के बाहर ही अपना कब्ज़ा जमा लिया।

इस बीच, 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जोधपुर के अशोक उद्यान में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। यह आयोजन पूरे राजस्थान में जोधपुर की एक विशेष पहचान स्थापित करेगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार शाम ज़िलाधीश गौरव अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान, और पश्चिम क्षेत्र के पुलिस उप कप्तान विनीत बंसल ने अशोक उद्यान स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात और जन व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या जोधपुर की समृद्ध परंपरा, विविध सांस्कृतिक रंग और स्थानीय कलाओं का अद्भुत संगम होगी।

]]>
https://missionpahredar.in/%e0%a4%85%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%95-%e0%a4%89%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a4%bf/feed/ 0